एफडीए निष्पक्षता से कार्रवाई कर रहा है,
मिली हैं 16000 शिकायतें – आयुक्त तुकाराम मुंढे

मुंबई श्रीकेश चौबे:- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री
देवेंद्र फडणवीस द्वारा तुकाराम मुंढे को एफडीए का आयुक्त नियुक्त किये जाने के बाद से ही एफडीए बहुत तत्परता से मिलावट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है। इससे राज्य की जनता में राज्य सरकार के प्रति अच्छा संदेश जा रहा है। फोन, ईमेल, या ऐप जैसे विभिन्न माध्यमों से एफडीए को कार्रवाई करने के लिए शिकायतें मिल रही हैं। एफडीए के आयुक्त तुकाराम मुंढे बुधवार को मुंबई प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता के लिए आये थे, जहाँ एक घंटे चली इस पत्रकार परिषद में उन्होंने विभिन्न मुद्दों पर खुलकर बातें की। उन्होंने यह भी बताया कि एफडीए को विभिन्न माध्यमों से सोलह हजार शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके और निष्पक्षता से कार्रवाइयां की जा रही है और इस मामले में किसी एफडीए अधिकारी की किसी होटल वाले से मिलीभगत की शिकायत नहीं मिली है, यदि आपको इस तरह की किसी भी मिलीभगत की जानकारी हो तो बताएं वह संबंधित
