Wednesday, September 23Ujala LIve News
Shadow

मुंडेरा व्यापार मंडल के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

 

मुंडेरा व्यापार मंडल के नवगठित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न


प्रयागराज। बुधवार, 23 सितंबर को मुंडेरा स्थित राज गार्डन में मुंडेरा व्यापार मंडल के नवगठित पदाधिकारियों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयागराज के माननीय महापौर श्री उमेश चंद्र गणेश केशरवानी जी ने की।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयाग व्यापार मंडल के महामंत्री श्री सोहेल अहमद जी, शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी नेता श्री अखिलेश सिंह जी सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मुंडेरा व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। महापौर श्री गणेश केशरवानी जी, श्री अखिलेश सिंह जी, श्री सोहेल अहमद जी, श्री सुभाष केशरवानी जी आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण करने वालों में मुंडेरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री सौरभ केशरवानी जी, श्री आनंद केशरवानी जी तथा श्री सिद्धार्थ केशरवानी जी,सूरज केशरवानी,ऋषभ केशरवानी,ओम जी केशरवानी,जनार्दन प्रसाद वर्मा,बृजेश केशरवानी,अरविंद केशरवानी सहित कुल 11 नवगठित पदाधिकारी शामिल रहे।

इस अवसर पर अतिथियों ने नवगठित व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाना, उनके हितों की रक्षा करना तथा प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर व्यापारिक क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करना व्यापार मंडल की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

समारोह में सहयोगी व्यापारिक संगठनों से बमरौली व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री ज्ञान केशरवानी जी, प्रीतम नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं शहर पश्चिमी व्यापारी महासंघ के महामंत्री श्री राजेश केशरवानी जी एवं महामंत्री श्री राकेश जैन जी, सुलेम सराय के निवर्तमान अध्यक्ष श्री अतुल केशरवानी जी, कैंट व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री मयंक सोनकर जी, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह जी, श्रीमती अपूर्वा चंद्रा जी, श्री रामजी केशरवानी जी, श्री मुकेश केशरवानी जी, श्री संजय केशरवानी जी, श्री सतीश प्रजापति जी, श्री सचित केशरवानी जी, श्री यथांश केशरवानी जी, श्री सोनू गुप्ता जी, श्री मुंडन चौरसिया जी सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में नवगठित मुंडेरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के हित में पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *