इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद आशुतोष त्रिपाठी की मिर्जापुर जेल से रिहाई

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चर्चित सुमित शुक्ला हत्याकांड से संबंधित मामले में आशुतोष त्रिपाठी को इलाहाबाद उच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद मिर्जापुर जिला कारागार से रिहा कर दिया गया।
इस मामले में अधिवक्ता शैलेन्द्र सिंह ने आशुतोष त्रिपाठी की ओर से न्यायालय में पैरवी की। रिहाई के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।
न्यायिक प्रक्रिया में जमानत मिलना अभियुक्त को अपना पक्ष रखने का अवसर प्रदान करता है। मामले में आगे की कार्यवाही न्यायालय के समक्ष नियमानुसार जारी है ।

