Sunday, October 11Ujala LIve News
Shadow

परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में सजेगी भव्य डांडिया नाइट,अभिनेत्री-सिंगर श्वेता चौहान होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

परमार्थ त्रिवेणी पुष्प में सजेगी भव्य डांडिया नाइट,अभिनेत्री-सिंगर श्वेता चौहान होंगी सेलिब्रिटी गेस्ट

उजाला लाइव है कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर 

Screenshot
Screenshot

प्रयागराज। संगम नगरी में इस बार डांडिया का उत्सव एक नए अंदाज में देखने को मिलेगा। परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती (मुनि जी) के आशीर्वाद से 12 अक्टूबर को अरैल घाट स्थित 20 एकड़ में फैले हरियाली से भरपूर परमार्थ त्रिवेणी पुष्प परिसर में भव्य गरबा एवं डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।उजाला लाइव इस विशेष कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर है ।

विशाल प्राकृतिक परिसर, आकर्षक सेल्फी प्वाइंट और आध्यात्मिक वातावरण इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी में हैं। आयोजकों के अनुसार, डांडिया नाइट में मनोरंजन के साथ शहरवासियों को एक अलग तरह का सांस्कृतिक और उत्सवी अनुभव देने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण अभिनेत्री एवं सिंगर श्वेता चौहान की मौजूदगी होगी। उनके साथ लाइव बैंड, लाइव ढोल और डीजे की प्रस्तुतियां डांडिया की शाम को संगीतमय बनाएंगी। आयोजन में विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां, प्रतियोगिताएं और पुरस्कार भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

कार्यक्रम के आयोजक डॉ. पुष्पेंद्र जी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य प्रयागराजवासियों को एक बड़े, सुरक्षित और पारिवारिक वातावरण में गरबा एवं डांडिया की सांस्कृतिक परंपरा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि परमार्थ त्रिवेणी पुष्प का विशाल हरित परिसर इस आयोजन को एक अलग पहचान देगा। शहर के कई विशिष्ट एवं गणमान्य अतिथियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

आयोजक समिति ने शहरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए समय रहते एंट्री पास प्राप्त करने की अपील की है।
डांडिया नाइट्स में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता सिंह चौहान होगी मुख्य अतिथि तथा उच्च न्यायालय के कई मा0 न्यायमूर्ति, जिलाधिकारी प्रयागराज आला अधिकारी सहित शहरी के कई गणमान्य भाग लेंगे।

कार्यक्रम: गरबा एवं डांडिया महोत्सव 2026
स्थान: परमार्थ त्रिवेणी पुष्प, अरैल घाट, प्रयागराज
तिथि: 12 अक्टूबर 2026 | समय: शाम 6 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *