Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा ने बढ़ते महिला अपराधों पर चिंता जताई

प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा ने बढ़ते महिला अपराधों पर चिंता जताई

पुण्यतिथि पर याद किये गये प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय।

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने में असफल रही भाजपा सरकार: मनीषा मिश्रा

प्रदेश की योगी सरकार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की ओर से राजापुर स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक कर चिंता व्यक्त की गई। इस दौरान प्रसिद्ध समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने उनके द्वारा महिलाओं से जुड़े समाज सुधारों विशेष रूप से सती प्रथा उन्नमूलन एवं विधवा पुनर्विवाह की दिशा में उठाये गये प्रयासों की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि श्री राजा राम मोहन राय ने बाल विवाह, महिलाओं को शिक्षा व सम्पति के अधिकार की मांग की थी।
बैठक में बोलते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय संयोजक मनीषा मिश्रा ने कहा कि नवरात्रि में पूरे नौ दिन तक देश-प्रदेश में हर जगह मातृ-शक्ति की पूजा की जाती है, जगह-जगह कन्याएं पूजी जाती हैं, किन्तु समाज में प्रत्येक दिन जिस तरीके से महिलाओं, बेटियों, कन्याओं के प्रति अपराध बढ़े हैं, वह किसी से छुपा नहीं है। विडम्बना ही है कि वर्तमान समय में घर हो या बाहर महिला कहीं भी सुरक्षित नहीं है।भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठाने में असफल रही है, फलस्वरूप आये दिन हत्या, बलात्कार एवं दहेज़ हत्या की घटनाएं घटित हो रही है।
बैठक में उपस्थित प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की उत्तर प्रदेश प्रभारी अर्चना कुशवाहा ने कहा कि दरअसल महिलाओं के साथ समाज में भेदभाव बेटियों के जन्म से ही शुरू हो जाता है। सिर्फ कन्याओं व मातृ-शक्ति को पूजने से उनके प्रति होने वाले अत्याचार को रोका नहीं जा सकता। देश में प्रत्येक माँ-बाप की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने बेटों को महिलाओं का सम्मान करने का संस्कार दें। दुःख की बात है कि आज देश में महिलाओं का मानसिक व शारीरिक शोषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराध पर अंकुश लगाने और उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बनाये, नहीं तो महिलाएँ अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा ने कहा कि देश में सभी छात्र-छात्राओं को नैतिक शिक्षा अनिवार्य रूप से दी जानी चाहिए, जिससे ऐसे जघन्य अपराधों को रोकने की दिशा में चल रहे प्रयासों को गति मिल सके। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के प्रदेश सचिव दिनेश गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत पटेल, उमेश यादव, महेंद्र कुशवाहा, प्रगतिशील समाज पार्टी महिला मोर्चा की सुनीता कुशवाहा, आरती कुमारी, सुमन देवी, रागिनी, स्नेहलता, अंजू देवी आदि समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *