Thursday, January 29Ujala LIve News
Shadow

सरकार पर बरसे कांग्रेसी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछे सवाल

 सरकार पर बरसे कांग्रेसी, प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछे सवाल

प्रयागराज: जिला शहर कांग्रेस के अध्यक्षो ने जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि केंद्र सरकार राहुल गांधी को डराने की कोशिश कर रही है। जो पूरे देश से कहता है कि डरो मत, उसे डराया जा रहा है। राहुल गांधी इस देश की मिट्टी से बने हैं, जो गिदड़ भभकी से डरने वाले नहीं हैं। राहुल गांधी ने पदयात्रा के दौरान कहा कि जब लोकसभा और राज्यसभा में बोलने नहीं दिया जा रहा है, तो वे जनता की मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। गंगापार जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और यमुनापार अरुण तिवारी ने सरकारी आवास खाली करने के सवाल पर कहा कि उन्हें ऐतिहासिक घर आनंद भवन से लगाव हैं। इसे वो आजादी की लड़ाई का केंद्र बनाया। इसके लिए सब कुछ न्यौछावर कर दी। पुरखों ने पूरी संपत्ति लुटा दी, उसके लिए मकान क्या चीज है। लोकसभा में जवाब नहीं दे पाए, तो संसद की सदस्यता रद्द करवा दी। शहर अध्यक्षक प्रदीप मिश्रा अंशुमन ने आरोप लगाते हुए कहा की देश में तानाशाही चल रही है। मानहानि के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा दी गई है। अदाणी का मुद्दा उठाने के कारण राहुल गांधी की सदस्यता रद्द की गई है। भाजपा को बताना चाहिए कि वो जांच से क्यों डर रही है। पूरी भाजपा अदाणी का बचाव क्यों कर रही है? राहुल गांधी के संसद में अदाणी से जुड़े भाषण को हटा दिया गया है। पहली बार सत्ता पक्ष ने तीन दिनों तक लोकसभा नही चलने दी और इसके बाद मानहानि के मामले में दो साल की अधिकतम सजा दी गई है। देश मे लोकतंत्र को दबाकर संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए किसी भी हद तक जा रही है। आरोप लगाते हुए कहा की संघ के एक बड़े नेता विरोधियों को दबाने का तरीका मुसोलिनी से सीखने गए थे। विपक्षी दल भी राहुल के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे है। वहीं कांग्रेसियों ने केन्द्र सरकार से चार सवाल करते हुए कहा की अदाणी के खिलाफ आवाज उठाने पर सरकार को क्या दिक्कत है। अदाणी की कंपनी में आया 20 हजार करोड़ रुपये किसका है। सरकार जांच से क्यों डर रही है। एसबीआई और एलआईसी का पैसा किसके कहने पर अदाणी की कंपनियों में लगाया गया है। अदाणी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से क्या संबंध है।

इस दौरान: जिला प्रवक्ता हसीब अहमद, राकेश पटेल, विनय पाण्डेय, मनोज पासी, अनूप सिंह, दिनेश सोनी, रजनीश विश्रामदास, विवेक पाण्डेय, मंगला निषाद समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *