Friday, January 30Ujala LIve News
Shadow

नवनिर्वाचित पार्षद का सिविल लाइंस के व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

नवनिर्वाचित पार्षद का सिविल लाइंस के व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत

 

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल एवं सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल के द्वारा वार्ड संख्या 68 से नवनिर्वाचित पार्षद पंकज जायसवाल  का सिविल लाइंस के तुलसियानी प्लाजा में चड्ढा ज्वेलर्स वह अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की तरफ से चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया और व्यापारीयों को मिठाई बाटी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष लालू मित्तल ने पंकज जयसवाल की जीत को व्यापारियों की जीत बताइए और अपेक्षा की की अपने व्यापारियों के हितों की विशेष रुप से बढ़ते हुए टैक्स से व्यापारियों को राहत दिलाएंगे। महानगर अध्यक्ष नीरज जयसवाल ने माल्यार्पण करते हुए क्षेत्र के समस्त मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया। महिला मंडल की अध्यक्ष स्वाति निरखी में समस्त महिला पदाधिकारियों की ओर से अभिनंदन किया और बुके देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। महामंत्री पवन श्रीवास्तव क्षेत्र के समस्त व्यापारियों से व्यक्तिगत मिलकर उनके प्रति आभार प्रकट किया l व्यापारियों ने कमर्शियल भवनों पर नगर निगम का अधिक टैक्स हटाने की मांग रखी और निरंजन रेलवे के पुल को खोलने की वैकल्पिक व्यवस्था पर जोर दिया। पंकज जयसवाल  ने यह आश्वासन दिया की सदन चालू होते ही सर्वप्रथम इस बात को सदन में उठाएंगे और इसका जल्द से जल्द निस्तारण का प्रयास करेंगे। बैठक में भारी संख्या में सिविल लाइन क्षेत्र के व्यापारी उपस्थित रहे जिसमें प्रमुख रुप से पंकज भार्गव रजत चड्डा, मधुर मल्होत्रा ,शरद केसरवानी,अनिल गुप्ता, आशुतोष कुमार सिंह ,अरविंद यादव, हेमंत दादा, गंगा पार अध्यक्ष राजेंद्र केसरवानी पप्पू भैया जिला संगठन मंत्री रमन गुप्ता जय हिंद ,जिला महिला प्रभारी रत्ना जयसवाल,पंकज चौधरीआदि उपस्थित रहेl अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने सिविल लाइंस की प्रत्येक प्रतिष्ठान पर व्यक्तिगत जाकर सभी के प्रति आभार प्रकट किया और इस जीत को व्यापारियों की जीत बताई ,जिसका सुखद परिणाम आने वाले समय में व्यापारी अनुभव करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *