Sunday, September 8Ujala LIve News
Shadow

नैनी जेल में बंद छात्र नेताओं से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

Ujala Live

नैनी जेल में बंद छात्र नेताओं से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल

प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बढ़ी हुई फीस की वापसी, छात्रसंघ की बहाली और मणिपुर की घटना पर पीएम मोदी के पुतला फूँके जाने के दौरान कांग्रेस छात्र संघठन एनएसयूआई से जुड़े छात्र नेता सत्यम कुशवाहा, अजय पाण्डेय बागी, आदर्श भदौरिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। छात्रनेता पर बिना अनुमति के कैंपस में धरना प्रदर्शन करने सहित तमाम आरोप लगे थे। सोमवार को इसको लेकर यूपी कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर पार्टी नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल गठित कर छात्रनेता से मिलने के लिए नैनी केंद्रीय कारागार भेजा गया। प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के पूर्वांचल जोन के अध्यक्ष व विधयाक वीरेंद्र चौधरी, कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव, प्रदेश संघठन सचिव अनिल यादव, प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रदेश सचिव वसीम अंसारी, संजय तिवारी, हसीब अहमद सहित अन्य नेता शामिल थे। इस दौरान विधयाक वीरेंद्र चौधरी और मनोज यादव ने सरकार पर छात्रों का उत्पीड़न करने का आरोप गया। वहीं संघठन सचिव अनिल यादव और प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने इलाहाबाद विश्विद्यालय के छात्र नेताओं को जेल भेजना लोकतंत्र की हत्या के समान है। कहा की मणिपुर की घटना, बढ़ी हुई फीस वृद्धि एवं छात्रसंघ बहाली पर विरोध दर्ज कराने वाले छात्र नेताओं को जेल भेजकर सरकार सच छुपाने का प्रयास कर रही है। प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी और गंगापार अध्यक्ष सुरेश यादव ने आरोप लगाते हुए कहा की प्रदेश में ध्वस्त कानून व्यवस्था पर अंकुश लगा पाने में नाकाम प्रशासन विपक्ष के नेताओं को जेल भेजकर उनकी आवाज़ को दबाने की काम कर रही है। प्रतिनिधि मंडल के नेताओं ने इस प्रकरण की एक रिपोर्ट तैयार कर यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी को सौपेंगे।

इस मौके पर: विधयाक वीरेंद्र चौधरी, मनोज यादव, अनिल यादव, मुकुंद तिवारी, विवेकानंद पाठक, सुरेश यादव, संजय तिवारी, वसीम अंसारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, सुनील यादव, रईस अहमद, राकेश पटेल, परवेज़ अशफाक सिद्दीकी, गौरव पाण्डेय, एहतेशाम अहमद, नमस्ते यादव, अमित द्विवेदी, रोहित कुशवाहा, शिवम् यादव, अनिल कुमार, नरेन्द्र आदिवासी, शहजादुल हक, मो०हसीन समेत आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× हमारे साथ Whatsapp पर जुड़ें