स्वनिधि महोत्सव में मंत्री नन्दी ने पथ विक्रेताओं को किया सम्मानित,समृद्धि की ओर अग्रसर हैं रेहड़ी पटरी के दुकानदार
स्वनिधि महोत्सव में मंत्री नन्दी ने पथ विक्रेताओं को किया सम्मानित,समृद्धि की ओर अग्रसर हैं रेहड़ी पटरी के दुकानदार
स्वनिधि महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन,पटरी दुकानदारों ने लगाए विभिन्न सामानों के स्टॉल, जनपद प्रयागराज में पीएम स्वनिधि महोत्सव का भव्य आयोजन ज़िला पंचायत कार्यालय परिसर प्रयागराज में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने पथ विक्रेताओं को सम्मानित किया।
मंत्री नन्दी ने कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित करके किया।
मंत्री नन्दी ने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना के माध्यम से रेहड़ी, पटरी के दुकानदार अपनी व्यवसाय को बढ़ाकर समृद्धि की ओर अग्रसर हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना काल में महामारी के दौरान इस योजना का शुभारंभ किया था, जब रेहड़ी पटरी के दुकानदारों को काफी आर्थिक संकट की ...









