यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के लिए विदेश दौरा शुरू
यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2023 के लिए विदेश दौरा शुरू
*मंत्री नन्दी व मंत्री जितिन प्रसाद फ्रैनफर्ट, जर्मनी के लिए हुए रवाना*
*09 दिसंबर को फ्रैंकफर्ट में आयोजित रोड शो में निवेशकों से करेंगे वार्ता*
*नए उत्तर भारत के नए उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए करेंगे आमंत्रित*
*10 लाख करोड़ निवेश के लक्ष्य को करेंगे हासिल:नन्दी*
*अभूतपूर्व, ऐतिहासिक और नए "उत्तर प्रदेश की आकांक्षाओं को उड़ान" देने वाला होगा ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट -2023*
उत्तम प्रदेश से सर्वोत्तम प्रदेश और देश का ग्रोथ इंजन बनने की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश में फरवरी 2023 में आयोजित होने जा रहे यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 की सफलता के लिए गुरुवार से मंत्रीगणों का विदेश दौरा शुरू हो गया।
उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी व लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, एसीएस नवीन सहगल एवं अन...








