Friday, July 31Ujala LIve News
Shadow

विशेष

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा रैन बैसेरा, अलाव तथा कम्बल वितरण की हो रही है रियल टाइम माॅनिटरिंग

राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा रैन बैसेरा, अलाव तथा कम्बल वितरण की हो रही है रियल टाइम माॅनिटरिंग

विशेष
राहत आयुक्त कार्यालय द्वारा रैन बैसेरा, अलाव तथा कम्बल वितरण की हो रही है रियल टाइम माॅनिटरिंग रैन बसेरों तथा अलाव की जिओ-टैंगिग एवं पोर्टल पर 24 घंटे में फीडिंग करने के निर्देश शीतलहर से आमजन को सुरक्षित रखने के सभी आवश्यक प्रबंध अविलम्ब किये जाये-राहत आयुक्त विभिन्न आपदाओं से हुए जनहानि के लम्बित प्रकरणों में समय से राहत राशि का वितरण न करने पर अधिकारियों को कड़ी चेतावनी लखनऊ। सचिव राजस्व एवं राहत आयुक्त डा0 हृषिकेश भास्कर याशोद ने वीसी के माध्यम से मंगलवार को प्रदेश के समस्त जनपदों के अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के साथ प्रदेश के जनपदों में हो रहे राहत एवं आपदा प्रबंधन के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। उन्हांेने कम्बल क्रय, अलाव, रैनबसेरों की अद्यतन स्थिति जानी तथा शीतलहर से आमजन को सुरक्षित रखने के सभी आवश्यक प्रबंध अविलम्ब करने के निर्देश दिये। डा0 हृषिकेश ...
कुंभ निर्माण टेंडरों में टेंपरिंग का गंभीर आरोप

कुंभ निर्माण टेंडरों में टेंपरिंग का गंभीर आरोप

विशेष
कुंभ निर्माण टेंडरों में टेंपरिंग का गंभीर आरोप   ई-टेंडर की पारदर्शिता पर उठे सवाल, उच्च अधिकारियों पर करोड़ों की राजस्व हानि का आरोप   प्रयागराज। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) द्वारा कुंभ निर्माण कार्यों में ई-टेंडर प्रक्रिया के बावजूद टेंडरों में टेंपरिंग किए जाने का गंभीर आरोप सामने आया है। एक फर्म के प्रोपराइटर उपेन्द्र नारायण पाण्डेय और उनके अधिवक्ता अनुराग त्रिपाठी ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उच्च अधिकारियों पर करोड़ों के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। कंपनी के लीगल एडवाइजर ने बताया कि ई-टेंडर खोलते समय बीडर कम्परेटिव चार्ट में हेरफेर की जा रही है जिससे करोड़ों का राजस्व नुकसान हो रहा है । इसका सीधा बोझ जनता पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे 29–30 टेंडरों को संदिग्ध मानकर आरटीआई के माध्यम से जानकारी मांगी गई, लेकिन आज तक विभाग द्वारा ...
फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जमीन हड़पने का खेल जारी

फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जमीन हड़पने का खेल जारी

विशेष
फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर जमीन हड़पने का खेल जारी पीड़ित पर ही फर्जी मुकदमा दर्ज, पीड़ित को हाईकोर्ट से मिली राहत   प्रयागराज। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कटहुला गौसपुर (तहसील सदर) में एक गंभीर भूमि विवाद सामने आया है। जमीन मालिक ब्रह्मानंद मिश्रा ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी और रजिस्टर्ड जमीन पर कुछ लोगों ने बाउंड्री वॉल तोड़कर अवैध कब्जा कर लिया है और अब वहां निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। शुक्रवार को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब के नारद सभागार में प्रेस वार्ता कर उन्होंने मामले का विस्तृत विवरण साझा किया। पत्रकारों से बातचीत में ब्रह्मानंद मिश्रा ने बताया कि संबंधित भूमि उनकी विधिवत रजिस्ट्री की हुई संपत्ति है और उस पर उनका वैध कब्जा भी था। लेकिन एक महिला द्वारा रजिस्ट्री दिखाकर उनकी बाउंड्री तोड़ दी गई और जमीन पर कब्जा कर लिया गया। मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई,...
सम्पन्न हुआ निःशुल्क कंबल वितरण,समाज विकास मंच ने किया आयोजन

सम्पन्न हुआ निःशुल्क कंबल वितरण,समाज विकास मंच ने किया आयोजन

विशेष
सम्पन्न हुआ निःशुल्क कंबल वितरण,समाज विकास मंच ने किया आयोजन ज्ञानपुर। समाज विकास मंच की ओर से आयोजित निःशुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन इंद्रावती इंटर कॉलेज पर किया गया । जिसमें 500 लोगों को कंबल वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित शैलेश कुमार जिलाधिकारी भदोही ने समाज विकास मंच के अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय को सामाजिक कार्य के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। भदोही में भीषण ठंड को देखते हुए समाज विकास मंच के तत्वावधान में इंद्रावती इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर में नि:शुल्क कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 500 जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे पर खुशी के भाव नजर आए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे जिलाधिकारी शैलेष कुमार (IAS) ने सामाजिक संगठन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि ठंड में जरूरतमंदों के बीच क...
संविधान दिवस पर भारतीय संविधान, हमारे राष्ट्र की आत्मा’ विषयक संवाद समारोह हुआ आयोजित

संविधान दिवस पर भारतीय संविधान, हमारे राष्ट्र की आत्मा’ विषयक संवाद समारोह हुआ आयोजित

विशेष
  संविधान दिवस पर भारतीय संविधान, हमारे राष्ट्र की आत्मा' विषयक संवाद समारोह हुआ आयोजित प्रयागराज संविधान दिवस के अवसर पर इलाहाबाद डिग्री कॉलेज के विधि विभाग द्वारा बेनीगंज परिसर में 'भारतीय संविधान, हमारे राष्ट्र की आत्मा' विषयक संवाद समारोह आयोजित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मॉं सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण हुआ तत्पश्चात विभाग के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना का पाठ किया। तत्पश्चात अतिथियों का सम्मान विभागीय शिक्षकों डॉ पवन कुमार, डॉ मुक्ति जायसवाल एवं डॉ राहुल बिसारिया द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ नीलम सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया तथा संविधान दिवस की उपादेयता पर संवाद किया। समारोह का संयोजन डॉ नेहा भारती एवं डॉ किरण सिंह ने किया। समारोह की मुख्य अतिथि माननीया न्यायमूर्ति श्रीमती विजयलक्ष्मी जी ने संविधान ...
मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इलाहाबाद, प्रयागराज में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इलाहाबाद, प्रयागराज में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

विशेष
  मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) इलाहाबाद, प्रयागराज में संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया प्रयागराज इस अवसर पर संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर वी.के. श्रीवास्तव ने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए संविधान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन किया तथा इसे आत्मसात करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कार्यवाहक कुल सचिव श्वेतांक परिहार ने नागरिकों के मूल कर्तव्यों का वाचन किया। वहीं सहायक कुल सचिव सत्यजीत कुमार ने भारतीय संविधान के इतिहास, निर्माण प्रक्रिया और इसकी प्रस्तावना के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक भावना और आदर्शों का प्रतिबिंब है। संविधान दिवस के अवसर पर श्री मानस अग्रवाल ने मान...
क्रीड़ा भारती प्रयागराज (काशी प्रांत) के द्वारा न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह का हुआ सम्मान

क्रीड़ा भारती प्रयागराज (काशी प्रांत) के द्वारा न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह का हुआ सम्मान

विशेष
क्रीड़ा भारती प्रयागराज (काशी प्रांत) के द्वारा न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह का हुआ सम्मान प्रयागराज मेडिकल कॉलेज स्थित Alumni association में क्रीड़ा भारती प्रयागराज (काशी प्रांत) के द्वारा न्यायमूर्ति कुणाल रवि सिंह को उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में नियुक्त होने पर एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में माननीय कुणाल रवि सिंह जी के कार्यकाल में हुए कार्यक्रमों को याद करते हुए सराहना की गई । न्यायमूर्ति ने क्रीड़ा भारती के निर्धारित लक्ष्य और खेलों के प्रोत्साहन हेतु किए जा रहे हैं कार्यों की सराहना करते हुए क्रीड़ा भारती प्रयागराज परिवार को खेल और खिलाड़ियों के प्रति समर्पित भाव रखने की प्रेरणा दिया। उन्होंने कहा कि हमें इसी प्रकार से आगे भी कार्य करते रहना होगा। इस कार्यक्रम में क्रीड़ा भारती द्वारा संचालित रोलर स्केटिंग के बच्चों को 6 माह के प्रशिक्षण सर्टिफिकेट...
राम नगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय बनाने की तीर्थंराज से उठी मांग

राम नगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय बनाने की तीर्थंराज से उठी मांग

विशेष
राम नगरी अयोध्या को विश्व स्तरीय बनाने की तीर्थंराज से उठी मांग     रिपोर्ट शिव जी मालवीय प्रयागराज अयोध्या नगरी विश्व की अनमोल,अनुपम, आध्यात्मिक, औधोगिक एवं पूर्ण विकसित नगरी के रूप में विकसित किया जाय - अंजनी कुमार पाण्डेय ओमैक्स के सहयोग एवं सुप्रसिद्ध कर विशेषज्ञ एवं वित्त परामर्शदाता भारत सरकार डॉ. पवन जायसवाल के सफल नेतृत्व में राष्ट्रीय संगोष्ठी विषय कर प्रक्रिया का सरलीकरण एवं अयोध्या नगर को पूर्ण विकसित करके विश्व के मानचित्र पर स्थापित करना पर होटल रेडिसन के कांफ्रेंस हाल में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि अंजनी कुमार पाण्डेय वरिष्ठ अधिकारी ओमैक्स थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्र गान के साथ किया गया। विषय प्रवर्तन करते हुए सुप्रसिद्ध कर विशेषज्ञ एवं वित्त परामर्शदाता डाक्टर पवन जायसवाल ने अयोध्या नगरी को विश्व की अनमोल अनुपम आध्यात्म...
दिव्यांगजन दिव्य दृष्टि और अद्भुत कौशल से परिपूर्ण — चंद्रशेखर

दिव्यांगजन दिव्य दृष्टि और अद्भुत कौशल से परिपूर्ण — चंद्रशेखर

विशेष
दिव्यांगजन दिव्य दृष्टि और अद्भुत कौशल से परिपूर्ण — चंद्रशेखर प्रयागराज। रविवार को जिला पंचायत सभागार में सक्षम के जिला अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश व जिले भर से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, स्वयंसेवी तथा समाजसेवी संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राष्ट्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य वक्ता कहा कि दिव्यांगजन केवल सहानुभूति के पात्र नहीं, बल्कि वे अद्भुत दृष्टि, प्रतिभा और कौशल से परिपूर्ण होते हैं। समाज का दायित्व है कि ऐसे प्रतिभाशाली व्यक्तियों को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का समान अवसर दिया जाए। उन्होंने कहा कि सक्षम का मुख्य उद्देश्य देश के हर दिव्यांगजन तक शिक्षा, रोजगार, सहायता साधन और सामाजिक स्वाभिमान पहुंचाना है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमला कांत पाण्डेय ने कहा कि संसाधन और अनुकूल वातावरण मिले, तो दिव्यांगजन किसी भी क्ष...
रानी रेवती देवी में वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर सस्वर गायन किया गया

रानी रेवती देवी में वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर सस्वर गायन किया गया

विशेष
रानी रेवती देवी में वंदे मातरम राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूरे होने पर सस्वर गायन किया गया इसी गीत ने आजादी के संघर्ष में लाखों देशवासियों को नई ऊर्जा प्रदान की थी- बांके बिहारी पाण्डेय प्रयागराज  विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय के नेतृत्व में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर वंदना सभा में भैया बहनों ने संगीताचार्य मनोज गुप्ता के संगीत निर्देशन में सस्वर एवं लयबद्ध वंदे मातरम का गायन सामूहिक रूप से किया l इस अवसर पर प्रधानाचार्य बांके बिहारी पाण्डेय ने भैया बहनों को संबोधित करते हुए बताया कि देश के राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ को 150 वर्ष पूरे हो गये हैं। 7 नवंबर 1875 को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखी गई यह रचना भारती...