टीबी मरीजों को सहयोग, सहानुभूति और मानसिक समर्थन दें- प्रोफेसर सत्यकाम
टीबी मरीजों को सहयोग, सहानुभूति और मानसिक समर्थन दें- प्रोफेसर सत्यकाम
मुक्त विश्वविद्यालय ने क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की
मुक्त विश्वविद्यालय में हुआ गुजरात राज्य स्थापना दिवस का आगाज़
डॉक्युमेंट्री में दिखाई गई गुजरात के शानदार विकास की झलक
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में गुजरात राज्य स्थापना दिवस (1 मई) समारोह का भव्य आयोजन किया जा रहा है। 29 अप्रैल से 2 मई तक प्रस्तावित समारोह के प्रथम दिन बुधवार को विश्वविद्यालय में क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया तथा गुजरात राज्य के चहुंमुखी विकास से संबंधित डॉक्युमेंट्री का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर कुलपति प्रोफेसर सत्यकाम ने कहा कि टी बी एक गंभीर बीमारी अवश्य है लेकिन यह पूर्णतः इलाज योग्य है। इसके लिए समय...









