लूट की घटना का महिला आईपीएस ने पाँच घंटे में किया खुलासा
लूट की घटना का महिला आईपीएस ने पाँच घंटे में किया खुलासा
प्रयागराज पुलिस ने दुस्साहसिक अंदाज में लूटपाट करने वाले दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों लुटेरों को पुलिस ने घटना को अंजाम देने के बाद महज 5 घण्टे में गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से महिला के साथ कि गयी लूट का सारा सामान भी बरामद हुआ है। इसी के साथ आरोपियों से हुई पूछताछ में पुलिस को पता चला है कि पकड़े गए दोनों लुटेरे शातिर किस्म के अपराधी है और कई सालों से लूट की घटनाओं को अंजाम देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने शहर के कई और थाना क्षेत्रों में भी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है। इसी के साथ पुलिस इस गिरोह में कौन कौन और लोग शामिल हैं उनका पता लगाकर उनकी भी गिरफ्तारी करने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस को पकड़े गए लुटेरों के कब्जे से लूटा ...









