उत्कर्ष के हत्यारों को धरती निगल गई या आसमान,न्याय के लिए परिजन दर दर हो रहे हलाकान
उत्कर्ष के हत्यारों को धरती निगल गई या आसमान,न्याय के लिए परिजन दर दर हो रहे हलाकान
फाइल फोटो-उत्कर्ष
रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला
प्रयागराज
भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय संयोजक डा० भगवान प्रसाद उपाध्याय के पौत्र एवं पवन प्रभात हिन्दी दैनिक के सम्पादक पवनेश पवन के पुत्र चि० उत्कर्ष उपाध्याय के हत्यारों को धरती निगल गई अथवा आसमान , यह रहस्य हत्या के पच्चीस दिन बाद भी
नहीं सुलझ पाया है | परिजन न्याय की आशा लिए आला अधिकारियों की चौखट पर हलाकान ह़ो रहे हैं और उनको आश्वासन से ही बोध करना पड़ रहा है |
बता दें कि उत्कर्ष बी टेक का छात्र था और विगत 31 दिसम्बर 2022 को उसे घर से उत्तर रेलवे पटरी के बीचों बीच औंधे मुंह पाया गया था जिसे स्थानीय प्रथम दृष्टया देखने वाले लोगों ने बिना किसी चिकित्सकीय इलाज के कथित तौर पर मृत घोषित कर दिया था और आनन-फानन में उसकी लाश को बिन...









