समाजसेवा के नाम पर दरिंदगी: पूर्व सैनिक गिरफ्तार,नौकरी दिलाने के नाम पर करता रहा गैंगरेप,कोर्ट से राहत नही
समाजसेवा के नाम पर दरिंदगी: पूर्व सैनिक गिरफ्तार,नौकरी दिलाने के नाम पर करता रहा गैंगरेप,कोर्ट से राहत नही
प्रयागराज।
देशभक्ति और समाजसेवा का मुखौटा ओढ़े एक पूर्व सैनिक की करतूत ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक दलित महिला की मदद करने के बहाने उसे जाल में फंसाकर उसकी अस्मिता से खिलवाड़ किया गया। विरोध करने पर उसे ब्लैकमेल और धमकियों का सामना करना पड़ा। आखिरकार आरोपी को उसके कर्मों की सजा मिली और उसे जेल भेज दिया गया। जिला न्यायालय से भी उसे कोई राहत नहीं मिली।
*नौकरी का झांसा देकर रचा गया षड्यंत्र*
पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात सितंबर 2025 में सिविल लाइंस स्थित एक निजी बीमा कार्यालय में श्याम सुंदर पटेल से हुई थी। खुद को कारगिल युद्ध का पूर्व सैनिक बताने वाले आरोपी ने महिला को नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपने कार्यालय बुलाया।
यहीं से शुरू हुआ शोषण का सिलसिला—आरोपी ने साथि...






