कुम्भ 2025 की तैयारियों के दृष्टिगत रेल प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी के अधिकारियों के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन
रिपोर्ट:कुलदीप शुक्ला
रेल प्रशासन एवं स्मार्ट सिटी की तकनीकी टीम ने की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल हिमांशु बडोनी की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी/नगर आयुक्त प्रयागराज चन्द्र मोहन गर्ग की उपस्थिती में कुम्भ 2025 की तैयारी पर समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि हम सभी को कुंभ 2025 के सफल आयोजन के लिए उच्च तकनीकों का प्रयोग एवं सिविल तथा रेल प्रशासन के मध्य सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए किए जा रहे कार्यों पर विषेश ध्यान देने की आवश्यकता हैl बैठक में कुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाओं से अवगत कराने, ट्रेनों की लाइव फीड मेला क्षेत्र एवं शहर के विभिन्न...









