आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न
आर्य कन्या महाविद्यालय में एनएसएस विशेष शिविर का समापन समारोह संपन्न
ये स्वयंसेविकाएं देश का भविष्य हैं रीता बहुगुणा
प्रयागराज। आर्य कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का अंतिम दिवस उत्साह और सक्रिय सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकाल योग, प्राणायाम, प्रार्थना तथा व्यायाम से हुई।
समापन समारोह की अध्यक्षता शासी निकाय के अध्यक्ष श्री पंकज जायसवाल ने की, मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद प्रो. रीता बहुगुणा जोशी तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक प्रो. राजेश गर्ग उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में अध्यक्ष पंकज जायसवाल ने स्वयंसेविकाओं को विशेष शिविर की सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे शिविर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हों...









