रोटरी प्रयागराज संगम एवं रोटरी क्लब ऑफ औरंगाबाद मेट्रो के मध्य हुआ मैत्रीपूर्ण फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम
रोटरी प्रयागराज संगम एवं रोटरी क्लब ऑफ औरंगाबाद मेट्रो के मध्य हुआ मैत्रीपूर्ण फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम
प्रयागराज/छत्रपति संभाजीनगर.
रोटरी इंटरनेशनल के मूलमंत्र “Service Above Self” को आत्मसात करते हुए रोटरी प्रयागराज संगम एवं रोटरी क्लब ऑफ औरंगाबाद मेट्रो के मध्य एक सौहार्दपूर्ण फ्लैग एक्सचेंज कार्यक्रम का आयोजन 19 दिसंबर 2025 को छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) में किया गया।
इस अवसर पर रोटरी प्रयागराज संगम के निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन मन्दीप श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ औरंगाबाद मेट्रो द्वारा आयोजित विशेष बैठक में दोनों क्लबों के बीच आपसी फेलोशिप, अनुभवों के आदान-प्रदान एवं भविष्य में संयुक्त सेवा परियोजनाओं पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यक्रम की मेज़बानी डायरेक्टर यूथ सर्विस रोटेरियन हसन सिद्दीकी द्वारा की गई।
इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ औरंगाबाद मेट्...









