रानी रेवती देवी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
रानी रेवती देवी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया
प्रयागराज, विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शशि प्रकाश सिंह एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भारत सरकार उपस्थित रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण कुमार मिश्रा रेवेन्यू अधिकारी एवं बीना मिश्रा सुप्रसिद्ध संस्कृत लेखिका, वरिष्ठ अधिवक्ता के.एन. कुमार, सुप्रसिद्ध समाजसेवी अजय केसरवानी एवं सीता पांडे उपस्थित रही l
मुख्य अतिथि के रूप में शशि प्रकाश ने भैया बहनों को प्रेरित करते हुए कहा कि भैया बहनों ने बहुत अच्छा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया इन सभी भैया बहनों को 77 वे स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा यह देश ऐसे नहीं आजाद हुआ इसके लिए हमारे बहुत सार...









