ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में बच्चे दिखा रहें हैं अपनी प्रतिभा NCZCC
ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में बच्चे दिखा रहें हैं अपनी प्रतिभा NCZCC
ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में बच्चे दिखा रहें हैं अपनी प्रतिभा
उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने एवं बच्चों में कला के प्रति अभिरूचि पैदा करने के उद्देश्य से आयोजित ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में मंगलवार को प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को रंगमंच, चित्रकला, शिल्पकला, कथक की बारीकियां सिखाई गई। इस समर वर्कशाप को लेकर बच्चों में खासा उत्साह है। बच्चे मस्ती के साथ चित्रकला में पेंसिल सेड, वाटर कलर,ग्लास चित्रकला कैसे बनाया जाता है। उन सब चीजों को खूब बेहतर तरीके से सीख रहे हैं।
कुलदीप सिंह के निर्देशन में रंगमंच के गुर सीख रहे हैं बच्चे
कुलदीप सिंह (एक्सपर्ट इन थिएटर एंड एजुकेशन) एवं कंचन सिंह कहना है कि खेल-खेल में रंगमंचीय गतिविधियों द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्यशाला में रंग...









