ज्ञान गुण सागर वाहिनी घर घर चलाएगी गऊ रोटी बैंक – कुश श्रीवास्तव
ज्ञान गुण सागर वाहिनी घर घर चलाएगी गऊ रोटी बैंक - कुश श्रीवास्तव
ज्ञान गुण सागर वाहिनी आवश्यक बैठक मुल्ला का हाता, प्रयागराज में आयोजित हुई। जिसमें प्रमुख रुप से शहर में चल रहे साप्ताहिक हनुमान एकादश पाठ पर विस्तृत चर्चा हुई, शहर के विभिन्न मंदिरों पर आयोजित हनुमान एकादश पाठ के अंतर्गत प्रतियोगिता में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
ज्ञान गुण सागर वाहिनी के अध्यक्ष कुश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रयागराज में ज्ञान गुण सागर प्रतियोगिता के बाद आगामी 5 अगस्त को गोरखपुर में उक्त प्रतियोगिता कराई जाएगी, उत्तर प्रदेश के 5 नगरों में
संकल्पित प्रतियोगिता के अंतर्गत यह दूसरी प्रतियोगिता होगी ।
प्रतियोगिता पूर्णता हनुमान जी पर आधारित होगी, जिसमें विद्यालय और महाविद्यालय के छात्र सम्मिलित होंगे।
ज्ञान गुण सागर वाहिनी का एक प्रमुख कार्य शहर के अंदर होने जा रहा है जिसका नाम है गऊ रोटी बैंक वा...









