विश्व संगीत दिवस पर भव्य समारोह में लांच किया गया खूबसूरत एल्बम मार न जाऊं
विश्व संगीत दिवस पर भव्य समारोह में लांच किया गया खूबसूरत एल्बम मार न जाऊं
ग्लोबल ग्रीन्स, ग्रीन विजन ने विश्व संगीत दिवस के अवसर पर मर न जाऊं एल्बम का प्रीमियर शो होटल प्रयाग इन के सभागार में किया। साथ ही सदाबहार 21 गानों का लाइव शो करके प्रयाग में पहली बार संगीत दिवस पर सस्पर्शी गीतों भरी शाम को मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व आईजी उत्तर प्रदेश पुलिस आईपीएस कवींद्र प्रताप सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में अनामिका चौधरी,डॉक्टर बी के कश्यप,शिक्षक सीपी शर्मा, गायक मनोज गुप्ता तथा लोक गायक उदय चंद्र परदेसी रहे,सभी को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए संस्था ने सम्मानित किया।इस खूबसूरत वीडियो एलबम के संयोजक ग्लोबल ग्रीन्स के अध्यक्ष प्रख्यात उद्घोषक संजय पुरुषार्थी है जबकि एल्बम की निर्देशक उनकी बेटी यशी श्री है। एल्बम में अपने अभिनय से चार चांद लगाया ल...









