संस्कार भारती पंडाल में चित्रकला प्रदर्शनी अध्यात्म की ओर का उद्घाटन
संस्कार भारती पंडाल में चित्रकला प्रदर्शनी अध्यात्म की ओर का उद्घाटन
रवीन्द्र कुशवाहा एवं सचिन सैनी ने संयोजित की माघ मेले में भव्य चित्रकला प्रदर्शनी
संस्कार भारती प्रयागराज द्वारा अपने सांस्कृतिक शिविर में आयोजित 11 दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव"अवलोकन तीरथराजु चलो रे" के अंतर्गत चित्रकला प्रदर्शनी "आध्यात्म की ओर" का शुभारंभ ललित कला अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं संस्कार भारती उत्तर प्रदेश के महामंत्री गिरीशचंद्र मिश्र जी ने किया। उन्होंने उद्घाटन अवसर पर कहा कि इस तरह कि प्रदर्शनियां कला-संस्कृति के संरक्षण और संवर्द्धन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।सभी चित्र उत्कृष्ट कोटि के प्रशंसनीय हैं। प्रदर्शनी संयोजक रवीन्द्र कुशवाहा ने मुख्य अतिथि गिरीशजी का माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ तथा राकेश गोस्वामी ने अंगवस्त्र प्रदान कर स्वागत किया। रवीन्द्र कुशवाहा के संयोजन तथा सचिन सैनी के सह-स...









