गुरु ही जीवन के सच्चे पथप्रदर्शक हैं- डॉ कीर्तिका अग्रवाल
*प्रयागराज।* गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवकुटी स्थित प्राचीन कोटेश्वर महादेव मंदिर में भगवान महादेव के विधिवत पूजन-अर्चन एवं गायत्री चेतना केंद्र, शिवपुरी, प्रयागराज में आयोजित गुरु सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ कीर्तिका अग्रवाल जी उपस्थित रही।
कार्यक्रम में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण रहा। उपस्थित श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने गुरु परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संस्कृति में गुरु के सर्वोच्च स्थान का स्मरण किया।
डॉ कीर्तिका अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान भगवान से भी ऊँचा माना गया है। गुरु केवल ज्ञान देने वाले शिक्षक नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाले प्रेरणास्रोत, मार्गदर्शक एवं चरित्र निर्माता हो...
कला जगत
न्यायमूर्ति गौतम चौधरी करेंगे राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह की गरिमामयी अध्यक्षता/मुख्य आतिथ्य
न्यायमूर्ति गौतम चौधरी करेंगे राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन जयंती समारोह की गरिमामयी अध्यक्षता/मुख्य आतिथ्य
एक अगस्त को होने वाले भव्य समारोह की तैयारियाँ तेज, प्रयागराज के नौ विद्यालयों में प्रतिभा खोज प्रतियोगिताएँ संपन्न
प्रयागराज। भारत रत्न राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन की जयंती माह के उपलक्ष्य में अखिलभारतीय युवा खत्री समाज (रजि.) द्वारा आयोजित जिलास्तरीय माहव्यापी प्रतिभा खोज अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रयागराज के नौ विद्यालयों एवं संस्थानों में चित्रकला एवं पेंटिंग-मेहंदी -निबंध प्रतियोगिताओं का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि दिनांक 1 अगस्त को आयोजित होने वाले भव्य समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री गौतम चौधरी जी (उच्च न्यायालय, इलाहाबाद) होंगे। उनके करकमलों से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। न्याय...
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
प्रयागराज
आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में
कारगिल दिवस को याद करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय के अध्यक्ष शासी निकाय श्री पंकज जायसवाल जी ने कारगिल युद्ध के शहीदों को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। आपने कहा कि यह सिर्फ सैन्य जीत की तारीख नहीं है, बल्कि यह दिन है कि अमर बलिदान की गाथा है, जिसे याद करके आज भी हर भारतीय की आँखें नम हो जाती हैं। आज ही के दिन 1999 में हमारे वीर जवानों ने बर्फ से ढकी कारगिल की बर्फीली और जानलेवा चोटियों से दुश्मनों को खदेड़कर भारत की पावन धरती पर तिरंगा फहराया था। 18,000 फीट की ऊँचाई, शून्य से कई डिग्री नीचे गिरता तापमान, हाड़ कंपा देने वाली बर्फीली हवाएँ और सामने से आती दुश्मनों की अंधाधुंध गोलियाँ। ऐसी मौत के साये में भी हमारे देश के बेटों के कदम पीछे नहीं हटे। उनके दिल मे...
सावन में भगवान शिव की आराधना से मिलती है सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति : ज्योतिषाचार्या कावेरी मुकरजी
सावन में भगवान शिव की आराधना से मिलती है सुख, समृद्धि और आध्यात्मिक उन्नति : ज्योतिषाचार्या कावेरी मुकरजी
प्रयागराज। सावन (श्रावण) मास भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे पवित्र और फलदायी माना जाता है। ज्योतिषाचार्या कावेरी मुकरजी ने बताया कि वर्ष 2026 में उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्रों में सावन 30 जुलाई से 28 अगस्त तक मनाया जाएगा। इस पूरे माह में श्रद्धा और विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करने से जीवन की बाधाएं दूर होती हैं, मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति का आशीर्वाद मिलता है।
उन्होंने बताया कि पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के दौरान निकले विष हलाहल का पान भगवान शिव ने संपूर्ण सृष्टि की रक्षा के लिए किया था। इसके बाद देवताओं ने उनके विष के प्रभाव को शांत करने के लिए जल अर्पित किया। यही कारण है कि सावन में शिवलिंग पर जल एवं गंगाजल...
इंटरनेशनल प्रयागराज फ़िल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनें मशहूर फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला
इंटरनेशनल प्रयागराज फ़िल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनें मशहूर फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला
चित्रकूट
संगम नगरी प्रयागराज में अक्टूबर नवंबर में होने वाले इंटरनेशनल प्रयागराज फ़िल्म फेस्टिवल का मशहूर फ़िल्म अभिनेता राजा बुंदेला हिस्सा बन गए हैं.आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक मालवीय ने अभिनेता राजा बुंदेला को आयोजन में शामिल होने पर पटका उढ़ाकर और मुमेंटो देकर सम्मानित किया।राजा बुंदेला ने
बुंदेली संस्कृति को आगे बढ़ाने और जन जन तक पहुँचाने के लिए इस महोत्सव का हिस्सा बनने की सहमति दी है.राजा बुंदेला के जुड़ने से इंटरनेशनल फ़िल्म फेस्टिवल को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी....
*राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ ‘जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ*
*राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ हुआ ‘जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है’ पुस्तक का लोकार्पण हुआ*
नई दिल्ली। सुरुचि प्रकाशन के तत्वावधान में शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विचार विनिमय न्यास सभागार, केशव कुंज, झंडेवाला में लेखक चंद्रशेखर पटेल जी द्वारा लिखित पुस्तक जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है पुस्तक का लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा और राष्ट्र जीवन से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी, शिक्षाविद् और साहित्य प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया गया तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रवेश कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता विश्व हिंदू परिषद ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य उसकी युवा शक्ति पर निर्भर ...
रोटरी अरिहंत ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
रोटरी अरिहंत ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
प्रयागराज
“धरती माँ के नाम – एक पौधा हर इंसान” अभियान के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ इलाहाबाद अरिहंत द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, स्वरूप रानी अस्पताल के निकट, एम.जी. मार्ग, सिविल लाइंस, प्रयागराज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब के संस्थापक शशांक जैन, अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. कीर्ति अग्रवाल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीलिमा मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से पौधारोपण कर किया गया। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर क्लब के संस्थापक रोटेरियन शशांक जैन ने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति और आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी है। प्रत्य...
“उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल” के तत्वावधान में स्वर्णकार चेतना के बैनर तले
"उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल" के तत्वावधान में स्वर्णकार चेतना के बैनर तले
प्रयागराज
"उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल" के तत्वावधान में स्वर्णकार चेतना के बैनर तले संस्थापक/संयोजक कुलदीप सोनी के आह्वान पर जिला अध्यक्ष अनूप वर्मा एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि वर्मा वीर जी के नेतृत्व में दशाश्वेमेध घाट पर माँ गंगा मैया के पावन धार्मिक स्थल में स्वच्छता अभियान के दौरान घाट पर उपस्थिति समस्त सर्राफा मंडल के पदाधिकारियों एवं देवतुल्य सदस्यों के द्वारा सफलता पूर्वक साफ सफाई अभियान चला कर समाज को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरणा की ओर ले जाने के लिए संकल्पबद्ध कराते हुए प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया! कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन के माध्यम से सभी लोगों का मन भक्ति भाव से ओत-प्रोत हुआ माँ गंगा मइया के प्रति अपनी श्रद्धापूर्वक आस्था प्रकट किया! उत्तर प्रदेश सर्राफा मंडल इकाई के जिला अध्यक्ष अनू...
लोकगीतों की प्रस्तुति में बच्चों की कला निखरी — लोकगायन कार्यशाला में निदेशक ने की प्रस्तुति की सराहना
लोकगीतों की प्रस्तुति में बच्चों की कला निखरी -- लोकगायन कार्यशाला में निदेशक ने की प्रस्तुति की सराहना
प्रयागराज। राजकीय बाल गृह शिशु, खुल्दाबाद, प्रयागराज में आयोजित लोकगायन प्रशिक्षण कार्यशाला का चौथा दिन बच्चों के लिए उत्साहवर्धक और प्रेरणादायी रहा। चार दिनों के प्रशिक्षण के दौरान बच्चों ने जो कुछ सीखा, उसकी प्रस्तुति देखने एवं सुनने के लिए उत्तर प्रदेश एवं लोक जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के निदेशक अतुल द्विवेदी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह 11 दिवसीय कार्यशाला उत्तर प्रदेश एवं लोक जनजाति संस्कृति संस्थान, लखनऊ के सहयोग से आयोजित की जा रही है।
निदेशक अतुल द्विवेदी ने बच्चों की सीखने की लगन, उत्साह एवं प्रस्तुतियों की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में कला और संस्कृति के प्रति विशेष रुचि दिखाई दे रही है। उनकी सीखने की ललक को देखते हुए उन्होंने भविष्य...
अग्रहरि समाज के नये पदाधिकारियों ने ली भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ
अग्रहरि समाज के नये पदाधिकारियों ने ली भव्य समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ
प्रयागराज
अग्रहरि समाज प्रयागराज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आज राजर्षि टण्डन मण्डपम् में उल्लास पूर्वक सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि फतेहपुर के विधायक विकास गुप्ता ने सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि विजय गुप्ता के नेतृत्व में अग्रहरि समाज को एक अलग पहचान मिलेगी जो समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में उपयोगी होगी
समारोह का शुभारम्भ राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि राष्ट्रीय महामन्त्री कुलभाष्कर अग्रहरि व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शारदा अग्रहरि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया तत्पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष विदुप अग्रहरि ने जिलाध्यक्ष विजय गुप्ता सहित अन्य निर्वाचित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए कहा कि वास्तव में मैं अपने समाज का ऋणी ह...
