शहीद वॉल पर पहुंचे न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, हजारी प्रसाद पांडे के बलिदान को किया नमन
शहीद वॉल पर पहुंचे न्यायमूर्ति गौतम चौधरी, हजारी प्रसाद पांडे के बलिदान को किया नमन
इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब की डायरेक्टरी 2025 का हुआ विमोचन
रिपोर्ट विनीत सेठी
प्रयागराज। रविवार 24 अगस्त को देश की आजादी में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानी हजारी प्रसाद पांडे की शहादत दिवस पर शहीद वॉल पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने कहा कि प्रयागराज के शहीदों के बिना आजादी की गाथा पूरी नही होती। हमारा दायित्व है कि हम इन्हे आजाद भारत में सदैव याद रखें और सम्मान दें।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति गौतम चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि दो दशक से अधिक समय तक स्वतंत्रता सेनानियों ने संघर्ष और बलिदान के बाद देश को आजादी दिलाई।
एनसीजेडसीसी के डायरेक्टर सुदेश शर्मा ने कहा— “सारे जहाँ से अच्छा हिंदुस्तान हमारा”—यह पं...









