4 जनवरी 1984 का ऐतिहासिक राम प्रकट उत्सव- शोभा यात्रा
4 जनवरी 1984 का ऐतिहासिक राम प्रकट उत्सव- शोभा यात्रा
विंग कमांडर धीरेन्द्र सिंह जफ़ा
सन् 1935 में उत्तर प्रदेश के एक ज़मींदार परिवार में जन्मे धीरेन्द्र सिंह जफ़ा ने 1954 में एक फ़ाइटर-पायलट के रूप में भारतीय वायु सेना में प्रवेश किया। वर्ष 1964 में एयरफोर्स की तरफ से उन्हें एयर अटैक इन्स्ट्रक्टर की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका भेजा गया। सन् 1965 में उनकी तैनाती अम्बाला एयरबेस पर हुई; उसी समय पाकिस्तान के साथ भीषण युद्ध छिड़ गया। पराक्रमी जफ़ा ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए 23 बार पाकिस्तान पर जबरदस्त हमले किये। उनकी पेशेवर कुशलता और लगन को देखते हुए उन्हें सुपरसोनिक फाइटर सुखोई एसयू-7 लड़ाकू विमान स्वदेश भारत लाने के लिए रूस भेजा गया। उन्हीं के प्रयासों की बदौलत स्क्वाड्रन नंo 26 बहुत ही कम समय में सुखोई एसयू-7 लड़ाकू बमवर्षक विमान से लैस देश का प्रथम स्क्वाड्रन बन गया। जफ़ा के इस उत्कृष्ट यो...









