संगम नगरी का छोरा टीवी सीरियल में मचा रहा है धमाल,स्टार प्लस पर शुरू हुआ थिलर,सस्पेंस से भरपूर सीरियल
संगम नगरी का छोरा टीवी सीरियल में मचा रहा है धमाल,स्टार प्लस पर शुरू हुआ थिलर,सस्पेंस से भरपूर सीरियल
आलोक मालवीय
संगम नगरी को बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के नाम से फिल्मी दुनिया में जाना जाता है।लेकिन अब वो दिन दूर नही जब टीवी स्क्रीन पर प्रयागराज का राज होगा।टीवी की दुनियां के सबसे प्रतिष्ठित चैनल स्टार प्लस पर प्रयागराज के छोरे मुदित नैयर का धारावाहिक जिसे अब डेली सोप का नाम दिया गया है उसे शुरू किया है।मुदित नैयर अपने पिता राना नैयर के सपनों को पूरा करने माया नगरी पहुचे और धीरे धीरे एड फिल्म्स,फीचर फिल्म के साथ टीवी सीरियलों में छा गए अब मुदित का नया सीरियल कह दूं तुम्हें स्टार प्लस पर रिलीज़ हुआ तो मुदित के पिता राना नैयर के सपनों को जैसे पंख लग गए।वो अपने बेटे की कामयाबी को देखकर फूले नही समा रहे हैं।संगम नगरी में भी खासा उत्साह है। मुदित नैय्यर का नया टी.वी. सीरियल कह दूँ तुम्ह...









