व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया
व्यापार मंडल की अध्यक्ष अवंतिका टंडन का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया
प्रयागराज जिला महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन का जन्मदिवस व्यापारियों ने धूमधाम से मनाया।
प्रयाग व्यापार मंडल, जिला महिला उद्योग व्यापार मंडल, सिविल लाइंस उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारियों ने आज जिला महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन का जन्मदिवस धूमधाम से जिला महिला व्यापार मंडल के कार्यालय में मनाया।
इस दौरान प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा ने जिला महिला व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्रीमती अवंतिका टंडन को शॉल उड़ाकर आशीर्वाद प्रदान किया, जिला महिला व्यापार मंडल महामंत्री श्रीमती पल्लवी अरोड़ा ने पुष्प भेंट कर जन्मदिवस की हार्दिक बधाई दिया, सिविल लाइंस व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुशील खरबंदा ने लंबी उम्र की कामना करते हुए व्यापारियों के हितों में इसी तरह आगे भी काम करने का आशी...








