रोटरी प्लैटिनम ने फिर रचा इतिहास,150 यूनिट रक्तदान के ऐतिहासिक अभियान में दूसरी बार हुआ 75 यूनिट रक्तदान
रोटरी प्लैटिनम ने फिर रचा इतिहास,150 यूनिट रक्तदान के ऐतिहासिक अभियान में दूसरी बार हुआ 75 यूनिट रक्तदान
प्रयागराज. समाज सेवा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने “रक्तअर्पण 2.0” के अंतर्गत अपने द्वितीय रक्तदान शिविर का सफल आयोजन इलाहाबाद नर्सिंग होम एसोसिएशन (एएनएचए) के सहयोग से एएनएचए ब्लड बैंक, सिविल लाइंस, प्रयागराज में किया। इस शिविर में एक बार फिर 75 यूनिट रक्तदान हुआ, जिससे अनेक जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलने की आशा जगी।
विशेष उल्लेखनीय तथ्य यह रहा कि “रक्तअर्पण 1” की भांति इस बार भी 75 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। पिछले 10 महीनों में कुल 150 यूनिट रक्त संग्रह कर रोटरी प्रयागराज प्लैटिनम ने समाज सेवा के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा है तथा एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।
क्लब अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. प्रतीक पाण्डे...









