बड़े मंगल पर तुलसियानी प्लाजा में भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
बड़े मंगल पर तुलसियानी प्लाजा में भव्य भंडारे का आयोजन, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
प्रयागराज ज्येष्ठ मास के बड़े मंगल के पावन अवसर पर आज मंगलवार, 05 मई 2026 को तुलसियानी प्लाजा, सिविल लाइंस परिवार द्वारा विशाल भंडारा एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से दोपहर 1:00 बजे से प्रारंभ हुए भंडारे में क्षेत्रीय विधायक हर्ष वर्धन बाजपेई स्थानीय पार्षद पंकज जायसवाल एवं पार्षद विश्वास रावत द्वारा भंडारा प्रारंभ किया गया तथा हजारों श्रद्धालुओं ने सपरिवार पधारकर प्रसाद ग्रहण किया। देर शाम तक चले इस आयोजन में पूरी सब्जी और बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।
आयोजन समिति के सदस्य पंकज भार्गव, मधुर मेहरोत्रा, सुबोध अग्रवाल, से आकाश सोनी, हर्ष अग्रवाल एवं रजत चड्ढा ने पूरे समय व्यवस्था की निगरानी की और स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसा।
इस अवसर पर *सिविल ला...









