सावन मेले में स्टाइल स्ट्रीट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सम्पन्न
सावन मेले में स्टाइल स्ट्रीट प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सम्पन्न
जबलपुर (उमा शंकर मिश्रा )
रेलवे के सामुदायिक भवन उमंग में शक्ति क्लब द्वारा सावन मेले (स्टाइल स्ट्रीट) के नाम से एकदिवसीय प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ अशोक रोहाणी और श्रीमति मनीषा रोहाणी के करकमलों द्वारा कराया गया। इस प्रदर्शनी के विशेष अतिथि गण माया इंदू तिवारी, अंजू भार्गव, श्वेता सिंह ठाकुर, पंकज दुबे, डॉक्टर शुभी जैन, मनोज यादव जी का भी स्वागत किया गया।इस प्रदर्शनी का उद्देश्य शहर की उन महिलाओं को एक पहचान दिलाना था जो घर पर रहकर ही अपना व्यवसाय करती हैं।इस प्रदर्शनी में शक्ति क्लब द्वारा उन सशक्त महिलाओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। प्रदर्शनी में महिलाओं ने खरीदारी के साथ -साथ लजीज़ व्यंजनों का आनंद उठाया, और प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें सावन क्वीन विजेता ...









