पूनम संत महिला एवं विकास समिति के बैनर तले निकाली गई “नमो सम्मान यात्रा”
पूनम संत महिला एवं विकास समिति के बैनर तले निकाली गई “नमो सम्मान यात्रा”
प्रधानमंत्री को महिलाओं ने दिया रोम रोम से आशीष
प्रयागराज
पूनम संत महिला एवं विकास समिति के बैनर तले देशभर में निकाली जा रही “नमो सम्मान यात्रा” के क्रम में प्रयागराज में को यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम संत ने कहा कि यह यात्रा किसी राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं, बल्कि देश की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण के लिए किए गए ऐतिहासिक कार्यों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने की है।
यह यात्रा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अब तक देश और विशेष रूप से महिलाओं व बेटियों के लिए किए गए कार्यों को सम्मान देने का एक माध्यम है। इस दौरान रॉयल होटल से हनुमान मंदिर तक विशाल शोभायात्रा भी निकाली गई।
पूनम संत ने कहा कि प्रधानमंत्री ने महिलाओं को केवल योजनाओ...









