घोसी में इंडिया व पीडीए की रणनीति से मिली जीत पर सपाईयों में खुशी-मिठाई बांट कर मनाया जश्न
घोसी में इंडिया व पीडीए की रणनीति से मिली जीत पर सपाईयों में खुशी-मिठाई बांट कर मनाया जश्न
प्रयागराज। समाजवादी पार्टी महानगर की ओर से घोसी विधानसभा चुनाव में ६३ हज़ार से अधिक मतों से जीत दर्ज कर इतिहास रचने वाले सुधाकर सिंह को जहां बधाई दी गई वहीं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़ कर जश्न भी मनाया गया। महानगर अध्यक्ष सैय्यद इफ्तेखार हुसैन व महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि की अगुवाई में तमाम सपाई हाईकोर्ट पर एकत्रित हुए और जम कर खुशियां मनाईं।सैय्यद इफ्तेखार हुसैन ने कहा घोसी का उपचुनाव 2024 की पटकथा लिख गया।कहा यह इंडिया और पीडीए की रणनीति और अखिलेश यादव के प्रति लोगों के जुड़ाव का नतीजा है।महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने कहा अब न तो दलबदलुओं की दाल गलेगी और न ही पीले गमछे वालों को जनता पसन्द करेगी। अप्रत्याशित महंगाई युवाओं की बेरोज़गारी महिलाओं पर बलात्कार व अत्याचार की बढ़ती घटन...









