हेतापट्टी पहुंचे मंत्री नन्दी, डकैती व हत्याकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात
हेतापट्टी पहुंचे मंत्री नन्दी, डकैती व हत्याकांड के पीड़ित परिवार से की मुलाकात
सर्राफा कारोबारी के परिवार को एक लाख, वहीं मृतक सुरक्षा गार्ड के परिवार को दिए 50 हजार रुपए,अधिकारियों को घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देशउ,त्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी रविवार को झूंसी थाना क्षेत्र के हेता पट्टी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पिछले दिनों हेता पट्टी गांव में घटित हुई डकैती एवं हत्या की जघन्य घटना के पीड़ितों से मुलाकात की और आर्थिक मदद करते हुए हर संभव मदद का वादा किया। मंत्री नन्दी ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई के लिए पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया।
मंत्री नन्दी ने थरवई के हेतापट्टी बाज़ार में पिछले दिनों हुई डकैती की घटना के पीड़ित अशोक केसरवानी के घर पर जाकर मुलाकात की। घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए आरोपि...









