सपा की यह जीत भाजपा के कुशासन के अंत का आरम्भ है -नरेन्द्र सिंह
सपा की यह जीत भाजपा के कुशासन के अंत का आरम्भ है -नरेन्द्र सिंह
मैनपुरी लोकसभा के उप चुनाव में डिम्पल यादव की जीत पर मना जश्न,संगम तट परनिवर्तमान प्रदेश सचिव नरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 108किलो लड्डू का वितरण -
मुलायम सिंह यादव अमर रहें, अखिलेश, प्रो.रामगोपाल,आजम खां के साथ शिवपाल यादव जिंदाबाद के भी लगे नारे –
प्रयागराज। मैनपुरी लोकसभा के उपचुनाव में सपा उम्मीदवार श्रीमती डिम्पल यादव की जीत पर प्रयागराज में सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर जीत की बधाई दी। मैनपुरी की मतगणना के परिणाम आते ही संगम स्थित बड़े हनुमान जी के दर्शन, पूजन के उपरांत सपा नेता नरेन्द्र सिंह ने 108किलो लड्डू वितरण कर पार्टी नेताओं एवं समर्थकों संग जीत की ख़ुशी मनाया। पार्टी के संस्थापक, धरतीपुत्र मुलायम सिंह की इस विरासत का दोपहर बाद परिणाम आने पर ढ़ोल-तासे पर नाचते...









