गंगा समग्र के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख बनाए गए अखिलेश शर्मा
गंगा समग्र के राष्ट्रीय सह संपर्क प्रमुख बनाए गए अखिलेश शर्मा
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने महासचिव अखिलेश शर्मा का बार में किया स्वागत, अभिनंदन
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के महासचिव और वरिष्ठ अधिवक्ता अखिलेश कुमार शर्मा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन गंगा समग्र का राष्ट्रीय सह सम्पर्क प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। उन्हें यह दायित्व नई दिल्ली स्थित
केआईआईटी वर्ल्ड स्कूल में आयोजित गंगा समग्र के छठवें तीन दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में सौंपा गया। कार्यक्रम 6, 7 एवं 8 फरवरी को आयोजित हुआ था। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने किया। जिसमें देश के विभिन्न प्रांतों से पहुंचे कार्यकर्ताओं को सह सरकार्यवाह डा कृष्ण गोपाल ने संबोधित किया। दूसरे दिन सर्व सम्मति से नौ प्रस्ताव पारित किए गए। तीन ...









