एन सी सी कैडेटों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाई रन फ़ॉर यूनिटी,किया लौह पुरुष की मूर्ति पर माल्यार्पण
एन सी सी कैडेटों ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर लगाई रन फ़ॉर यूनिटी,किया लौह पुरुष की मूर्ति पर माल्यार्पण
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एन सी सी ग्रुप मुख्यालय प्रयागराज से सम्बद्ध 15 यू पी बटालियन के नेतृत्व में रन फ़ॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अंर्तगत विभिन्न बटालियनों के लगभग 500 कैडेटों ने 5 किलोमीटर की दौड़ में प्रतिभाग किया।परेड ग्राउंड पर आयोजित ये दौड़ विभिन्न रास्तों से होते हुए परेड ग्राउंड में ही निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई ।
सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डीन प्रोफेसर बेचन शर्मा और विशिष्ट अतिथि नेशनल इण्टर कॉलेज के प्रधानाचार्य अजय कुमार मिश्र रहे।कार्यक्रम की शुरुआत 15 यू पी बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पी एस महापात्रा द्वारा अतिथियों के स्वागत से की गई।
दौड़ के समापन अवसर पर मुख...









