“एएमआई रन-एथॉन 3.0: सहारनपुर में धावकों का उत्साह चरम पर”
"एएमआई रन-एथॉन 3.0: सहारनपुर में धावकों का उत्साह चरम पर"
ब्यूरो चीफ -अशवनी रोहिला
सहारनपुर ।आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल, जनता रोड, सहारनपुर में आज दिनांक 16 नवंबर 2025 को जिला प्रशासन एवं नगर निगम सहारनपुर के संयुक्त तत्वावधान में अंतर-विद्यालय सीबीएसई 6 किमी मैराथन “एएमआई रन-एथॉन 3.0” का भव्य आयोजन किया गया। इस मैराथन में 500 से अधिक धावकों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमें सहारनपुर के 30 से अधिक सीबीएसई स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहभागिता दर्ज करायी।
मैराथन के सफल समापन पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सागर जैन और सहायक पुलिस अधीक्षक के साथ मिलकर प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से युवाओं में खेल भावना और स्वास्थ्य ...









