सज-धज और धूमधाम के साथ निकली श्री राम बारात आस्था का उमड़ा जन सैलाब
सज-धज और धूमधाम के साथ निकली श्री राम बारात आस्था का उमड़ा जन सैलाब
*राम नाम की महिमा अपरम्पार जो लेता है एक बार राम का नाम उनका होता बेड़ा पार*
*शीश झुकाओ राम गुण गाओ बोले विष्णु के अवतारी राम जी की निकली सवारी राम जी की लीला है न्यारी*
प्रयागराज श्री महंत बाबा हाथीराम पजावा रामलीला कमेटी की परम्परागत रूप से मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की बारात भव्य तरीके के साथ निकाली गई विधि विधान पूजन के बाद बरात रवाना हुई बारात में दूल्हा बने भगवान श्री राम ,लक्ष्मण, भरत,शत्रुघ्न ,राजा दशरथ कई दर्जन रोड लाइट डीजे ढोल ताशा पार्टी पंजाबी बैंड झांकियां और हजारों राम भक्त बारात में शामिल हुए हनुमान जी बारात की अगुवाई कर रहे थे डीजे पर बज रहे भजन बजाए जा तू प्यारे हनुमान चुटकी पर अपनी अदाओं से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। बारात काफी लंबी थी पहेला छोर जॉनसेन गंज पर दूसरा रानी मंडी...









