डीएम ने की फीता काटकर वॉटर कूलर की औपचारिक शुरुआत, पहल को सराहा
डीएम ने की फीता काटकर वॉटर कूलर की औपचारिक शुरुआत, पहल को सराहा
भदोही,समाज विकास मंच द्वारा सामाजिक सेवा की पहल करते हुए जिले के डीघ ब्लॉक क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीघ के परिसर और बसगोती मवैया स्थित पश्चिम वाहिनी श्री कृष्ण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में एक-एक सेट वाटर कूलर स्थापित किये गए। गुरुवार को सीएचसी डीघ में समाज विकास मंच के अध्यक्ष पत्रकार अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे जिलाधिकारी विशाल सिंह ने फीता काटकर वॉटर कूलर सेट का जनहित में औपचारिक शुभारंभ कर दिया। जिलाधिकारी ने समाज विकास मंच व अध्यक्ष सहित उसके सदस्यों के पहल की सराहना की। कहा कि यह प्रयत्न न सिर्फ स्वास्थ्य केंद्र पहुँचने वाले ग्रामीणों को शीतल व शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा, अपितु तमाम समाजसेवियों व सामाजिक संगठनों को प्रेरणा प्...









