मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप ने मतदाता जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया गया संदेश
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अन्तर्गत 25 मई को जनपद में होने वाले मतदान में अधिक से अधिक लोगो को मतदान करने के प्रति जागरूक करने हेतु जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में विकास भवन से म्योहॉल चौराहें तक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं अन्य लोगो के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। मुख्य विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी स्वीप श्री गौरव कुमार ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में 25 मई को घरो से निकल कर सभी लोगो को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ एवं मजबूत लोकतंत्र के लिए...









