शंकराचार्य भारती कृष्ण तीर्थ के शोध एवं दार्शनिक विचार आज भी प्रासंगिक-शंकराचार्य अधोक्षजानंद
शंकराचार्य भारती कृष्ण तीर्थ के शोध एवं दार्शनिक विचार आज भी प्रासंगिक-शंकराचार्य अधोक्षजानंद
पूरी दुनिया में लहराया वैदिक गणित एवं सनातन धर्म का परचम
भारतीय ज्ञान-विज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिए विदेश जाने वाले वे पहले शंकराचार्य बने
पूर्वाम्नाय गोवर्धन मठ पुरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ ने गोवर्धन मठ के 143वें शंकराचार्य स्वामी भारती कृष्ण देवतीर्थ को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वे ऐसे महान संत थे जिन्होंने वैदिक गणित की खोज कर पूरे विश्व को आश्चर्य में डाल दिया था। साथ ही सनातन धर्म और वैदिक गणित के प्रचार प्रसार के लिये पूरी दुनिया का भ्रमण किया। उनके शोध और दार्शनिक विचार आज भी प्रासंगिक हैं। गोवर्धन मठ के 145वें शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ माघमेला क्षेत्र के शंकराचार्य शिविर में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे।
...









