अग्रसेन भवन का हुआ लोकार्पण,सुन्दर कांड का पाठ कर की गई भवन की शुद्धि
अग्रसेन भवन का हुआ लोकार्पण,सुन्दर कांड का पाठ कर की गई भवन की शुद्धि
अग्रवाल सभा प्रयागराज द्वारा संचालित और बहुप्रतीक्षित अग्रसेन भवन का आज लोकार्पण हुआ।
सर्वप्रथम सत्यनारायण भगवान की कथा हुई उसके उपरांत महाराजा अग्रसेन की मूर्ति पर मल्यार्पण किया गया तत्पश्चात सुन्दरकाण्ड एवं भजन संध्या का आयोजन हुआ ।
महामंत्री महेन्द्र गोयल ने कार्यक्रम में भवन के संबंध में आगे की रूप रेखा बताते हुए कहाकि भवन में 20 कमरे AC सहित और प्रत्येक कमरे के साथ बाथरूम होगा ।
2200 sq fit के 2 हाल हैं जिसे पूरी तरह से वातानुकूलित बनाया जाएगा । एक पैसेंजर लिफ्ट , जनरेटर पावर बैकअप के साथ दिया जाना है।
अध्यक्ष डॉ अशोक अग्रवाल जी ने सभी अग्रबंधुओं से अनुरोध किया कि ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें ।
4 अग्रबंधुओं ने ट्रस्टी बनने की सहमति प्रदान की 3 लोगों ने कमरे हेतु सहयोग की बात की । कई अग...









