हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
हिंदू नववर्ष के उपलक्ष्य में पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
प्रयागराज हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर पूनम संत महिला एवं विकास समिति के द्वारा एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इस भव्य शोभा यात्रा में घोड़े, हाथी एवं ऊंट पर सवार होकर भगवा ध्वज एवं राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए यात्रा का शुभारंभ किया गया, जिससे पूरा वातावरण धर्ममय एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
शोभा यात्रा का शुभारंभ एवं अध्यक्षता संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम संत के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आचार्य महामंडलेश्वर कौशल्यानंद गिरी विशेष रूप से उपस्थित रहीं । इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्षा पूनम संत ने हिंदू नववर्ष के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए तथा समाज को अपनी संस्कृति, परंपरा और संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि कौश...








