हिन्दू जगे नहीं तो देश भर में हो जाएंगे अल्पसंख्यक,कल्याणी देवी में हिंदू सम्मेलन संपन्न
हिन्दू जगे नहीं तो देश भर में हो जाएंगे अल्पसंख्यक,कल्याणी देवी में हिंदू सम्मेलन संपन्न
प्रयागराज। संघ शताब्दी वर्ष के तृतीय चरण में चल रहे हिंदू सम्मेलनों के क्रम में रविवार को नगर के कल्याणी देवी में विशाल हिंदू सम्मेलन संपन्न हुआ।
सर्व हिंदू समाज के तत्वावधान में संपन्न हुए सम्मेलन में मुख्य वक्ता इलाहाबाद उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता अजय शुक्ला ने कहा कि हिन्दू एक सहिष्णु थर्म है इसकी सार्वभौमिक सत्ता है। सर्वोच्च न्यायालय भी इसकी पुष्टि कर चुका है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और संस्कृति को बचाने के लिए सभी हिंदुओं को जागना होगा क्योंकि आने वाला कल बहुत खतरनाक है। 15 अगस्त को तो देश को गुलामी से आजादी मिली थी लेकिन धार्मिक आजादी राम मंदिर के बनने के बाद मिली है। पूरे देश में भर में पश्चिम बंगाल जैसी हिंदुओं की जागृति की जरूरत है जहां 5 लाख लोगों ने एक साथ गीता पाठ कर पूरे...









