प्रयागराज में पड़ने वाले महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने को जुटे अधिकारी जनप्रतिनिधि
प्रयागराज में पड़ने वाले महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने को जुटे अधिकारी जनप्रतिनिधि
महाकुम्भ 2025 को दिव्य एवं भव्य बनाने तथा प्रयागराज जनपद के स्टेक होल्डर्स के सुझावों को महाकुम्भ कार्ययोजना में सम्मिलित करने के दृष्टिगत मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर की संयुक्त अध्यक्षता में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन आज इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन सभागार में किया गया, जिसमें महापौर गणेश केसरवानी ने बतौर मुख्य अतिथि तथा जनपद के सभी पार्षद एवं प्रमुख संस्थाओं के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
सर्वप्रथम सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने पिछले महाकुम्भ में किए गए कार्यों को संक्षिप्त में बताया तथा आगामी महाकुम्भ की रूप रेखा का वर्णन किया। तत्पश्चात् नगर आयुक्त चन्द्र मोहन गर्ग ने प्रयागराज को देश की सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी एव...









