दस दिवसीय गंगा दशहरा पर्व पर अनामिका चौधरी ने गंगा जी की मूर्ति की स्थापना कर पूजा आरती किया
दस दिवसीय गंगा दशहरा पर्व पर अनामिका चौधरी ने गंगा जी की मूर्ति की स्थापना कर पूजा आरती किया
प्रयागराज के बहुत ही पवित्र स्थल दशाश्वमेध घाट पर दस दिन तक चलने वाले गंगा दशहरा पर्व पर गंगा जी मूर्ति की स्थापना कर पूजा आरती किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती अनामिका चौधरी प्रदेश सचिव भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने मां गंगा को चुनरी अर्पित कर सभी के कल्याण की प्रार्थना किया।
तत्पश्चात् गंगा पुरोहित प्रमोद दुबे ने अनामिका चौधरी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों से हवन कराया तथा मां गंगा की आरती उतारी। सभी को प्रसाद का वितरण किया गया।
गंगा शुक्ल पक्ष दशमी 29 मई से शुरू होकर उदयातिथि 30 मई दोपहर एक बजकर सात मिनट तक रहेगा। अतः गंगा दशहरा पर्व 30 मई को ही मनाया जाएगा।
श्रीमती अनामिका चौधरी ने बताया कि सनातन धर्म में गंगा नदी को माता का दर्जा प्राप्त है, गंगा का जल बहुत ही पवित्र, पूज्यनीय मा...









