मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था का स्नान जारी अब तक 14 लाख सृधालु लगा चुके हैं डुपकि
मकर संक्रांति के अवसर पर आस्था का स्नान जारी अब तक 14 लाख सृधालु लगा चुके हैं डुपकि
दिनांक 14 जनवरी 2023 को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सायं 06:00 बजे तक लगभग 14 लाख 20 हजार लोगों ने मेला क्षेत्र में बनाए गए 15 घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो इसके दृष्टिगत सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने देर रात से ही मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं। मंडलायुक्त श्री विजय विश्वास पंत, जिलाधिकारी श्री संजय कुमार खत्री, मेला अधिकारी श्री अरविंद कुमार चौहान, अपर मेला अधिकारी श्री दयानंद प्रसाद एवं श्री विवेक चतुर्वेदी ने मेला क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए सभी सेक्टरों एवं घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराईं।
सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी तरह की कोताही ना हो यह सुनिश्चित करने के दृष्टिगत पुलिस के वरिष्ठ अधिकार...









