प्रगतिशील समाज पार्टी मजदूर संघ ने धूम-धाम से निकाली तिरंगा यात्रा
प्रगतिशील समाज पार्टी मजदूर संघ ने धूम-धाम से निकाली तिरंगा यात्रा
आजादी के 75 वर्ष बाद भी आबादी का बड़ा हिस्सा अभावग्रस्त जीवन जीने को मजबूर- इंजीनियर सुनील कुशवाहा
अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में प्रगतिशील समाज पार्टी मजदूर संघ के मंडल प्रभारी नवीन विद्यार्थी के नेतृत्व में तिरंगे के साथ पैदल मार्च करते हुए तिरंगा यात्रा आज सोमवार को दोपहर 1 बजे सुभाष चौराहा से शुरू होकर चंद्रशेखर आज़ाद पार्क तक निकाली गयी। तिरंगा यात्रा की शुरूआत करते हुए प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी सुनील कुशवाहा ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि आज़ादी के 75 सालों में देश ने काफी तरक्की की है, किन्तु अभी भी हमारी आबादी का एक बड़ा हिस्सा अभावग्रस्त जीवन जीने को मजबूर है। इस अवसर पर प्रगतिशील समाज पार्टी के राष्ट्रीय सचिव समर बहादुर शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार योगेश कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष दीपचंद्र मौर्य, प्...









