36 वें राष्ट्रीय रामायण मेला की सकुशलता हेतु किया गया माँ गंगा की महाआरती व पूजन
36 वें राष्ट्रीय रामायण मेला की सकुशलता हेतु किया गया माँ गंगा की महाआरती व पूजन
श्रृंग्वेरपुर प्रयागराज,श्रीराम के बालसखा निषादराज गुह्य के मूल वंशज वर्तमान श्रृंग्वेरपुर महाराज डॉ० बी.के.कश्यप ‘निषाद’ ने सपरिवार राष्ट्र, समाज व राष्ट्रीय रामायण मेला के हितार्थ व सकुशलता हेतु माँ गंगा की भव्य महाआरती व पूजन वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य श्रृंग्वेरपुर स्थित रामघाट पर किया।
उक्त आध्यात्मिक कार्यक्रम में श्रृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर
नारायणा चार्य शांडिल्य जी महाराज,श्री श्री 1008 रामचौरा, हनुमान गढ़ी,श्रृंग्वेरपुर पीठाधीश्वर पूज्य कमल दास जी महाराज सहित क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह, उपजिलाधिकारी सोरांव योगेन्द्र सिंह, तीर्थ पुरोहित समाज के अध्यक्ष काली सहाय त्रिपाठी,राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष बालकृष्ण पाण्डेय,उपाध्यक्ष सियाराम सरोज, महामंत्री उमेश चंद्र द्विवेदी,सं...









